छत्तीसगढ़

गाड़ी में शराब रखकर पुलिसकर्मियों से की थी बदसलूकी, पुलिस ने भाजपा नेता सहित दो आरोपियों को भेजा जेल

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सुकुलदैहान में पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने वाले बीजेपी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेता दीपक चौहान और वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

दरसअल, बीते 24 फरवरी को पुलिस आरक्षकों को गाली गुफ्तार कर शासकीय कार्य मे बाधा डालने की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सुकुलदैहान में दीपक चौहान के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस ने अपनी जांच में दीपक चौहान पर साक्ष्य विलोपित करने एवं अवैध रूप से शराब परिवहन मामले में  वाहन स्वामी दीपक चौहान तथा घटना दिनांक को वाहन को चला रहे चालक कौशल वर्मा को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की। जिस पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त वाहन कार क्रमांक CG 08, Aq 2405 को जप्त कर आज आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। 

See also  छत्तीसगढ़ में सस्ते दामों पर मिलेगा घर : वन टाइम सेटलमेंट योजना 2 का हुआ शुभारंभ, ऑनलाइन कर सकते हैं बुक

इन धाराओं के तहत केस हुआ दर्ज 

अवैध शराब के मामले को लेकर वाहन स्वामी आरोपी दीपक चौहान एवं चालक कौशल वर्मा के विरुद्ध पुलिस ने धारा 221,296, 238 बीएनएस0, 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

Leave a Reply