छत्तीसगढ़

बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर:10 लोगों की मौत की खबर, मौके पर रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी, रेस्क्यू जारी…

BIG BREAKING NEWS

*बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर:10 लोगों की मौत की खबर, मौके पर रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी, रेस्क्यू जारी*

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज बड़ा रेल हादसा हुआ है। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन (MEMU) आपस में टकरा गईं, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर (डिरेल) गए। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जबकि आधिकारिक तौर पर 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार 10 लोगों की मौत की खबर है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा शाम करीब 4 बजे बिलासपुर स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर दूर गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

See also  बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, काम के दौरान 3 कर्मचारी झुलसे, 2 की हालत गंभीर

हादसे में घायल यात्रियों को बिलासपुर के सिविल और अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेस्क्यू टीम, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।

रेलवे ने शुरुआती बयान में कहा है कि घटना 4 बजे के आसपास MEMU ट्रेन का कोच बिलासपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकराया। 2 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है। हालांकि, स्थानीय सूत्रों का कहना है कि घायलों की संख्या और मौतों का आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है।

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने हादसे के बाद यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यात्री इन नंबरों पर संपर्क कर अपने परिजनों की जानकारी ले सकते हैं —

See also  सड़क हादसे में बेटी की मौत, तेज रफ्तार में चला रहा था बाइक, मां की गोद से उछलकर गिरी, पिता पर FIR

आपातकालीन संपर्क नंबर

बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
चांपा – 8085956528
रायगढ़ – 9752485600
पेंड्रा रोड – 8294730162
कोरबा – 7869953330

Related Articles

Leave a Reply