छत्तीसगढ़

थाने में घुसकर महिला ने की आत्मदाह करने की कोशिश , पुलिसकर्मियों में मची अफरातफरी

बिलासपुर। सिविल लाइन थाने के भीतर एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से मिलने थाने पहुंची थी, जिसे पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रखा है। पति को न देख पाने की स्थिति में महिला ने अचानक खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे ऐसा करने से रोक लिया। 

See also  साथ बैठकर पी रहे थे शराब, विवाद के बाद एक ने ली दूसरे की जान

जानकारी के अनुसार, महिला का पति आर्म्स एक्ट के मामले में सिविल लाइन पुलिस की गिरफ्त में है। पति की गिरफ्तारी के बाद महिला लगातार पुलिस स्टेशन का चक्कर लगा रही थी और उससे मिलने की कोशिश कर रही थी। सोमवार को भी जब महिला थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे मुलाकात की अनुमति नहीं दी।

See also  चांपा पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, महिला आरोपी के पास से लाखों का गांजा जब्त

इसी बात से नाराज होकर उसने अचानक पेट्रोल निकालकर खुद पर डाल लिया और आग लगाने की कोशिश की। थाने पर मौजूद जवानों ने तुरंत महिला को पकड़कर माचिस छीन ली और आग लगाने से रोक दिया। घटना के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ प्रतिबंधात्मक की है।

Related Articles

Leave a Reply