छत्तीसगढ़

दो बच्चों के पिता ने प्रेमिका संग की आत्महत्या: एक ही फंदे पर लटकी मिली दोनों की लाश, इलाके में फैली सनसनी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमी जोड़े की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

यह पूरा मामला कुंडा थाना क्षेत्र के हथमुड़ी गांव का है। मृतक की पहचान छोटू चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो कि पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। वहीं युवती की पहचान ज्योति चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो कि अविवाहित थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे।

आज उन दोनों की लाश हथमुड़ी गांव के खेत में बबूल के पेड़ पर एक ही फंदे से लटकी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

See also  भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : EOW ने 10 आरोपियों के खिलाफ पेश किया 7,600 पन्नों का चालान

घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply