छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : कृषि विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, पीएम किसान सम्मान निधि की KYC के नाम पर वसूल रहा था पैसे

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ कृषि विभाग के एक कंप्यूटर ऑपरेटर का किसानों से पैसे लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि यह मामला बम्हनीहडीह ब्लॉक का है।

जानकारी के अनुसार, कृषि विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ नितेश किशोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक किसान से चार हजार रुपए लेते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि उसने किसान से कुल सात हजार रुपए की मांग की थी।

ऑपरेटर नितेश किशोर किसानों से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की KYC पूरी कराने के नाम पर पैसे वसूल रहा था। वीडियो में वह यह भी कहता सुना जा रहा है कि पैसे का कुछ हिस्सा अधिकारी को भी देना होता है।

See also  CGPSC 2025 : मेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी, 265 पदों के लिए 608 परीक्षार्थियों देंगे इंटरव्यू

बम्हनीहडीह ब्लॉक क्षेत्र के किसान कंप्यूटर ऑपरेटर की इस कथित वसूली से परेशान हैं। हालाँकि, मानसवार्ता वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

Leave a Reply