छत्तीसगढ़

नारायणपुर जिले में नक्सलियों का आतंक, लौह अयस्क परिवहन में लगे 4 ट्रकों को फूंका

नारायणपुर

बस्तर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान होना है. मतदान का दिन नजदीक आ रहा है, नक्सलियों की छटपटाहट बढ़ती जा रही है. शनिवार की रात नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने एक खदान से लौह अयस्क की ढुलाई में लगे चार ट्रकों में आग के हवाले कर दिया है. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

See also  चांपा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ठिकानों पर एक साथ दबिश

खदान के 4 ट्रकों को किया आग के हवाले: नारायणपुर पुलिस के अनुसार, एक निजी कंपनी को आवंटित आमदई घाटी खदान से लौह अयस्क ले जा रहे चार ट्रकों को ओरछा-नारायणपुर रोड पर छोटेडोंगर पुलिस स्टेशन के पास नक्सलियों ने रोक दिया. उन्होंने ड्राइवरों को ट्रकों से नीचे उतरने के लिए कहा, फिर वाहनों को आग लगा दी और मौके से भाग गए. अलर्ट मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुके थे.

See also  तेज रफ्तार हाईवा और बस में टक्कर, दर्जनों यात्री घायल

19 अप्रैल को होना है पहले चरण में मतदान: नारायणपुर जिला में स्थित आमदई घाटी खदान परियोजना का नक्सली लंबे समय से विरोध करते आ रहे हैं. नक्सली अपनी धाक जमाने साइट पर काम में लगे वाहनों को जला चुके हैं. नारायणपुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां 19 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा.

See also  हसदेव नदी में गिरी तेज रफ्तार दो बाइक, सवार एक युवक की मौत, तीन गंभीर

Related Articles

Leave a Reply