छत्तीसगढ़

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और क्रांति सेना के कल रायपुर बंद को चैंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन देने से इंकार

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा वीआईपी चौक में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने राज्योत्सव से एक दिन पहले 31 अक्टूबर को रायपुर बंद का ऐलान किया है. छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने रायपुर बंद काे समर्थन नहीं दिया है. शुक्रवार को सभी दुकानें खुली रहेंगी. वहीं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने भी कहा, हमें कोई सूचना नहीं है. सभी स्कूल खुले रहेंगे.

चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थोरानी ने बताया कि चेंबर संविधान के अनुसार किसी भी प्रकार के बंद के समर्थन के लिए 48 घंटे पहले आवेदन होता है और हमें आवेदन आज शाम मिला है. इतनी जल्दी मीटिंग आमंत्रित कर निर्णय नहीं लिया जा सकता है, इसलिए कल होने वाले रायपुर बंद को चेंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन नहीं है. सभी दुकानें अपने निर्धारित समय पर खुलेंगी. वहीं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने भी कहा, हमें कोई सूचना नहीं है. शुक्रवार को सभी प्राइवेट स्कूल खुले रहेंगे.

See also  उद्योगपति रतन टाटा का निधन पर सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, लिखा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके योगदान को सदैव याद रखेंगे

बता दें कि जोहार पार्टी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि विगत दिनों सोची समझी साजिश के तहत एयरपोर्ट मार्ग के पहले वीआईपी चौक में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की विशालकाय मूर्ति को आपराधिक तत्वों ने शत-विक्षत कर दिया था. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह घटना 23 अक्टूबर के आसपास दिनदहाड़े हुई. प्रशासन द्वारा इस घटना को छुपाकर रखना अनेक संदेहों को जन्म देता है. मूर्तियों के खंडन के जरिए कुछ छत्तीसगढ़िया विरोधी लोगों द्वारा लगातार हमारी आस्था को खंडित करने और स्वाभिमान को ललकारने का काम किया जा रहा है. ऐसा करके वह छत्तीसगढ़ियों की मूल अस्मिता को डरा-धमका कर खत्म कर देने की योजना को अंजाम देना चाहते हैं.

जोहार पार्टी ने कहा था कि वर्तमान तेलीबांधा की हृदय विदारक घटना से संपूर्ण छत्तीसगढ़ आक्रोशित है. राज्योत्सव से ठीक पहले किया गया यह दुष्कृत्य अक्षम्य है. छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज को राज्य शासन एवं केंद्र शासन तक लोकतांत्रिक ढंग से पहुंचाने के लिए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने 31 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को राजधानी रायपुर महाबंद का आह्वान किया है. राज्य अस्मिता से हो रहे खिलवाड़ों पर भविष्य में विराम लगाने एवं छत्तीसगढ़िया धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक एक दिवसीय रायपुर बंद करना हमारी विवशता है.

See also  एक साल पहले लिए थे फेरे, अब पेड़ पर लटकी मिली पति-पत्नी की लाश; सुसाइड या कुछ और?

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने अपील की है कि कृप्या राजधानी के सभी व्यापारी, आम नागरिक, राजनैतिक दल, सामाजिक संगठन, कर्मचारी एवं श्रमिक संगठन, उद्योगपति अपने प्रतिष्ठान एवं कार्य एक दिन के लिए बंद रखकर छत्तीसगढ़ राज्य के प्रति अपनी निष्ठा का प्रदर्शन करें एवं वास्तविक अपराधियों को जेल के भीतर पहुंचाने में हमारी सहायता करें.

Related Articles

Leave a Reply