छत्तीसगढ़

नाबालिग बाइकर्स गैंग ने मचाया शहर में आतंक: आक्रोशित टीचर्स एसोसिएशन ने टीआई को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग

सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर में बढ़ती सड़क दुर्घटना एवं नाबालिग बाइकर्स गैंग आतंक के विरुद्ध टीचर्स एसोसिएशन ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में टीचर्स एसोसिएशन ने शहर में बढ़ती दुर्घटना के कारण होने वाली जनहानिपर रोकथाम के लिए बाइकर्स गैंग के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।

उन्होंने बीते दिनों नाबालिग बाइकर्स गैंग की चपेट में आकर बुरी तरह घायल महिला शिक्षक का हवाला देते हुए कहा कि आज उनकी स्थिति काफी दयनीय है।इसके अलावा पूर्व में भी नाबालिग बाइकर्स गैंग की वजह से कई ऐसी घटनाएं हुई है। जिसकी वजह से लोगों के जान पर बन आई है। समय रहते अगर बाइकर्स गैंग के विरूद्ध कार्यवाही नही की गई तो ये लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते है।

विदित हो कि धरपकड़ एवं कार्यवाही के अभाव में नाबालिग बाइकर्स गैंग का आतंक शहर में दिनोदिन बढ़ता जा रहा है। मोडिफाइड साइलेंसर एवं बाइक की तेज रफ्तार बाइक से लोगों के नाक में दम करना इनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है। खासकर बाइक से स्कूल आने जाने वाले नाबालिग स्कूली छात्रों के गैंग ने ज्यादा उत्पात मचा रखा है। जिसकी वजह से शहर का माहौल खराब होने के साथ लोगों में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

See also  छत्तीसगढ़ में अब तक 23.48 लाख किसानों से धान खरीदी, ₹29,597 करोड़ का भुगतान

विगत दिनों छुट्टी होने के बाद स्कूल से घर आ रही स्कूटी सवार प्रधानपाठिका विनीता सोनी को बाइक सवार नाबालिग स्कूली छात्रों ने सामने से ठोकर मार दी। इस दुर्घटना के बाद प्रधानपाठिका बुरी तरह घायल हो गई एवं उनके स्कूटी के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। नाबालिग स्कूली छात्रों के ठोकर से बुरी तरह घायल प्रधानपाठिका को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर ले जाया गया। जहाँ उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया जहाँ उनका उपचार चल रहा है। नाबालिग बाइकर्स गैंग का शहर में बढ़ता आतंक एवं होने वाली सड़क दुर्घटना को देखते हुए टीचर्स एसोसिएशन थाने पहुँच थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर शहर में उत्पात मचाने वाले बाइकर्स गैंग के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

See also  तेज रफ्तार ट्रक बस को ठोकर मारते खड़े यात्री को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई, तीन की मौत

Related Articles

Leave a Reply