छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में युवा कांग्रेस ने CM, गृहमंत्री का पुतला फूंका, विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी पर झूठे केस का आरोप

जांजगीर-चांपा। जिले के बीटीआई चौक में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी के विरोध में जिला युवा कांग्रेस द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेस ने विधायक बालेश्वर साहू को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने का आरोप लगाया।

पुतला दहन के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस बीच युवा कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमा-झटकी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतले में लगी आग को बुझाने के लिए पुलिस द्वारा फायर स्प्रे का भी उपयोग किया गया, बावजूद इसके पुतला दहन को रोका नहीं जा सका।

See also  बलौदा में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत

दरअसल, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ चांपा थाना में एक किसान से 42.78 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) ने विधायक को 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इसी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और युवा कांग्रेस लगातार विरोध जता रही है।

See also  खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार भी मनरेगा जैसे कानूनों में बदलाव कर मजदूरों के अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है। आकाश शर्मा ने चेतावनी दी कि आने वाले समय में जिला कांग्रेस के साथ मिलकर युवा कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी और सरकार को अपने फैसले वापस लेने के लिए मजबूर किया जाएगा।

See also  SECL खदान में 170 फीट नीचे गिरने से ग्रामीण की मौत, कोयला चोरी के दौरान हुआ हादसा

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि विधायक बालेश्वर साहू को जल्द जेल से रिहा नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में और भी बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरने को तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply