छत्तीसगढ़

माइंस के बस चालक ने खुद पर केरोसिन डालकर लगाई आग, मौके पर ही मौत

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कच्चे माइंस के बस चालक ने अपने घर में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के नगर लोडिंग साइड की है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक, दो बच्चों के पिता मिथलेश साहू कांकेर जिले के कच्चे माइंस में बस चालक था। वह रोज बस से कर्मचारियों को लाने ले जाने का काम करता था। आज उन्होंने खुद पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। दल्लीराजहरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  साल बर्बाद होने पर फूट-फूट कर रोई छात्राएं : 4 मिनट लेट से पहुंचने पर परीक्षा केंद्र में नहीं मिला प्रवेश, प्री-बीएड की परीक्षा से हुईं वंचित

Related Articles

Leave a Reply