छत्तीसगढ़

शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख जारी, 20 केंद्रों में दो पालियों में होगी परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET26) की तारीख घोषित कर दी है. परीक्षा प्रदेश के 20 केंद्रों में दो पालियों में एक फरवरी को संपन्न होगी.

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 13 नवंबर से 9 दिसंबर तक ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे. 9 दिसंबर को शाम 6 बजे तक त्रुटि सुधार का अवसर दिया जाएगा. एक फरवरी को दो पालियों में परीक्षा संपन्न होगी.

पहली पाली में पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के अध्यापन के लिए सुबह 9.30 से 12.15 बजे तक और दूसरी पाली में छठवीं से लेकर आठवीं कक्षा तक के अध्यापन के लिए दोपहर 3 से शाम 5.45 बजे तक परीक्षा होगी. इसके लिए 20 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

See also  सरेआम हत्या करने वाला पकड़ा गया, महिला साथी से छेड़खानी पर आक्रोशित होकर मारा था चाकू

Related Articles

Leave a Reply