रायपुर

प्रभु श्री राम के ननिहाल से आई आदिपुरुष को लेकर प्रतिक्रिया, मुख्यमंत्री बोल- स्तरहीन है…

रायपुर

फिल्म आदिपुरुष के रिलीज होते ही मचा बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां एक ओर नेपाल ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म पर बैन लगाने की मांग की गई है। वहीं, मध्यप्रदेश में भी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग हो रही है। लेकिन इस बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी आदिपुरुष को लेकर बड़ा बयान दिया है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आराध्य देव की छवि को बिगड़ने का काम किया जा रहा है। हनुमान, राम का चेहरा भक्ति से पूर्ण होता था। आज राम को युद्धक और हनुमान को एंग्री बर्ड जिस तरह दिखाया जा रहा है तो ये ही कहा जा सकता है कि फिल्म आदिपुरुष का संवाद, भाषा सब अमर्यादित, स्तरहीन है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

‘कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का’ डायलाग का जिक्र करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राजीव गांधी ने रामानंद सागर से रामायण बनवाई, इतना सुंदर बनाया, गलियां खाली हो जाति थी। जो थियेटर बंद करते थे, आग लगाते थे, आज सब मौन हैं। पहले ये लोग जो भाषा बोलते थे, वही शब्द हनुमान जी से बुलवाया जा रहा है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

बता दें कि आदिपुरुष फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद विवाद खड़ा हुआ था जिसमें राम, सीता, हनुमान और रावण के किरदार एवं लुक पर कई संगठनों ने एतराज जताया था।

Related Articles

Leave a Reply