छत्तीसगढ़

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: चुनाव के उत्साह के बीच सरपंच प्रत्याशी के निधन, गांव में शोक की लहर

तमनार। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत तमनार तहसील में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली, जिसमें खासतौर पर युवा महिलाओं की भागीदारी उत्साहजनक रही. चुनाव के दौरान उत्साह के माहौल में तब शोक की लहर दौड़ गई जब गारे पंचायत से सरपंच पद के प्रत्याशी चतुर सिंह सिदार की अचानक निधन की खबर सामने आई.

See also  DGGI रायपुर की बड़ी कार्रवाई, 7 करोड़ के GST घोटाला मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने देर रात अंतिम सांस ली. चतुर सिंह सिदार दो बार गारे पंचायत के सरपंच रह चुके थे और इस बार भी चुनावी मैदान में मजबूती से उतरे थे. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है.

See also  छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत: स्कूलों में दिखा उत्सव का माहौल, विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत

Related Articles

Leave a Reply