छत्तीसगढ़

सुकमा में पूर्व विधायक के बुजुर्ग रिश्तेदार की नक्सलियों ने बेरहमी से कर दी हत्या

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेलते हुए एक ग्रामीण की हत्या कर दी है. घटना चिंतागुफा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंटापाड़ की है, जहां नक्सलियों ने 65 वर्षीय कलमू हिड़मा की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक कलमू हिड़मा पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के छोटे ससुर थे. इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने बीती रात इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और जांच में जुट गई है. फिलहाल, ग्रामीण की हत्या किस वजह से की गई है यह स्पष्ट नहीं हो सका है.

See also  CM साय ने दुर्ग-बिलासपुर रेंज पुलिस को लगाई फटकार, गौ-तस्करी पर सख्‍त कार्रवाई के दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply