रायपुर

राजधानी में दिनदहाड़े हत्या की वारदात से फैली सनसनी, पुरानी बात को लेकर आरोपित ने हत्‍या की वारदात को दिया अंजाम

रायपुर

सरस्वती नगर थाना के कोटा मस्जिद रोड के पास आज मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम अभय है। सूचना मिलने पर सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है, वहीं पुलिस ने आरोपित की पहचान भी कर ली है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि गला घोट कर हत्या की गई है। मृतक का बेटा मैकेनिक है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसके साथी ने ही पुरानी बात को लेकर वारदात को अंजाम दिया है। इसके पूर्व रात में भी विवाद हुआ था। थाना प्रभारी गौतम गावडे ने बताया कि हत्या की वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए वही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जा रही है।

See also  ED की कार्रवाई पर CG कांग्रेस का हल्लाबोल: दफ्तर को घेरा, रमन राज में हुए घोटालों की जांच के लिए सौंपा ज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply