रायपुर

राजधानी में दिनदहाड़े हत्या की वारदात से फैली सनसनी, पुरानी बात को लेकर आरोपित ने हत्‍या की वारदात को दिया अंजाम

रायपुर

सरस्वती नगर थाना के कोटा मस्जिद रोड के पास आज मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम अभय है। सूचना मिलने पर सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है, वहीं पुलिस ने आरोपित की पहचान भी कर ली है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि गला घोट कर हत्या की गई है। मृतक का बेटा मैकेनिक है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसके साथी ने ही पुरानी बात को लेकर वारदात को अंजाम दिया है। इसके पूर्व रात में भी विवाद हुआ था। थाना प्रभारी गौतम गावडे ने बताया कि हत्या की वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए वही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जा रही है।

See also  संयंत्र खरीद-बिक्री में स्टांप शुल्क में गड़बड़ी, रेमंड सीमेंट पर 196 करोड़ का दंड

Related Articles

Leave a Reply