छत्तीसगढ़

रायपुर से जगदलपुर जा रही बस पलटी, कई यात्री घायल, बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ हादसा

धमतरी। नेशनल हाईवे 30 पर सड़क हादसों का सिलसिला जारी है. आज रायपुर से जगदलपुर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की बस पलट गई. इस हादसे में तीन यात्री घायल हो गए, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. बस पलटते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया. यह घटना बालोद जिले के बालोदगहन के पास हुई है।

See also  असम में छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी हिरासत में, साइबर आरोपियों से रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप

जानकारी के अनुसार, बस (CG 07 E 1484) रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी. इस दौरान बालोदगहन के पास ढाबे के आगे बाइक को बचाने की कोशिश करते हुए सड़क से फिसलकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई. इस हादसे में तीन यात्री घायल हो गए, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए धमतरी भेजा गया है।

See also  रायपुर में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, पूरा गोदाम चपेट में; दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर, काबू पाने की कोशिश जारी

थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि दुर्घटना में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें रक्तदान एंबुलेंस के माध्यम से धमतरी अस्पताल भेजा गया. बाकी यात्री सुरक्षित रहे और उन्हें दूसरी बस से आगे की यात्रा के लिए भेज दिया गया.

Related Articles

Leave a Reply