छत्तीसगढ़

पुल के नीचे संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, हत्या की आशंका, परिजनों ने की जांच की मांग

धमतरी

जिले के विकासखंड मगरलोड के मेघा से मोहदी मार्ग पर पुल के नीचे खून से लथपथ लाश संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के स्वजन हत्या की आंशका जता रहे हैं। मगरलोड पुलिस जांच में जुटी हुई है। मृतक नगरी शासकीय महाविद्यालय में राजनीति शास्त्र के अतिथि सहायक प्राध्यापक (गेस्ट टीचर) थे।

जानकारी शुक्रवार की सुबह मेघा व मोहदी मार्ग के मेघा बाहरा पुल के नीचे सिर के मुंह खून से लथपथ एक लाश संदिग्ध अवस्था में मिली। मृतक के भाई नौकेश साहू ने इसकी सूचना मगरलोड थाने को दी। सूचना मिलते ही कुरूद एसडीओपी अभिषेक केसरी मगरलोड टीआई राजेश जगत, एएसआई धनी राम नेताम तेजू राम सिन्हा, प्रधान आरक्षक कमलेश ध्रुव, आरक्षक कमल धृतलहरे, मनोहर गायकवाड़, सैनिक महेश सिन्हा घटना स्थल पर पहुंचे।

See also  टॉर्च की रोशनी में प्रसव, नर्स की समझदारी से बची जान, स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्था की खुली पोल

मृतक हीराधर साहू पुत्र भूखन लाल साहू (35) का गृह ग्राम लुगे है। युवक विवाहित था। वर्तमान में वह ग्राम करेलीछोटी में रहकर नगरी कालेज आना जाना कर रहा था। नगरी-छिपली कालेज में अतिथि सहायक प्राध्यापक में पदस्थ था। वे कालेज में राजनीति शास्त्र विषय के प्राध्यापक थे। घटना स्थल पर मोटरसाइकिल, हेलमेट सुरक्षित पड़ा हुआ मिला।

स्वजनों ने बताया कि बीती रात युवक घर नहीं लौटा था और उसका फोन भी बंद आ रहा था। आज सुबह लोगों ने गांव के पुल में युवक की लाश देखी, जिसके बाद यह बात हवा की तरह फ़ैल गई। आंशका जताई जा रही है कि हत्या कर लाश को पुल के नीचे फेंक दिया गया है। मृतक के स्वजनों ने घटना के जांच की मांग की है। लाश को देखने के लिए मेघा मोहदी रोड में भीड़ लग गई। जैसे ही पुल के नीचे लाश मिलने की खबर क्षेत्र में फैली जिसके बाद लोग लाश को देखने के लिए पहुंचने लगे।

See also  रिटायर्ड शिक्षक से प्रोफेसर बनकर ठगों ने की 33 लाख 57 हजार की धोखाधड़ी

Related Articles

Leave a Reply