छत्तीसगढ़

WhatsApp पर फर्जी शादी के कार्ड से ऑनलाइन ठगी, क्लिक करते ही खाते से गायब हो गए लाखों

रायपुर. राजधानी रायपुर में बीमा सलाहकार से 4.80 लाख की ऑनलाइन ठगी हो गई है. वाट्सएप पर शादी का नेवता आया. उन्होंने ई-कार्ड को खोलने की कोशिश की. इसके बाद मोबाइल हैक हो गया. अचानक मोबाइल ब्लिंक करने लगा. फिर खाते से पैसा निकलने का मैसेज आने लगा. कारोबारी मैसेज देखकर हड़बड़ा गए. उन्होंने बैंक जाकर तुरंत अपना खाता ब्लॉक कराया. फिर पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने जांच के बाद ठगी का केस दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र नगर निवासी देवेंद्र सिंह रिसम (57) पेशे से बीमा सलाहकार हैं. उनके वाट्सएप पर 19 अगस्त को एक ई-कार्ड आया. नीचे शादी में आने का निमंत्रण था. देवेंद्र ने किसी की शादी का नेवता है, सोचकर कार्ड को खोलने की कोशिश की. कार्ड को टच करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया. मोबाइल काम नहीं कर रहा था. फिर कार्ड ब्लिंक करने लगा और अलग-अलग किस्त में खाते से पैसा निकलना शुरू हो गया. देवेंद्र ने मोबाइल को बंद किया, फिर चालू किया. उसके बाद बैंक गए और ट्रांजेक्शन की जानकारी निकाली. फिर खाता ब्लॉक करने के बाद हेल्पलाइन 1920 में कॉल किया. फिलाहल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

See also  इन छात्राओं को हर साल मिलेंगे ₹30 हजार, 1.50 लाख तक मिलेगा लाभ,जानें आवेदन की पूरी डिटेल

Related Articles

Leave a Reply