छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन के नेतृत्व में 5 लाख विद्यार्थियों ने किया सामूहिक पूर्ण ‘वंदे मातरम्’ का गायन

रायपुर। गुरुवार को सेना दिवस के अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र ने देशभक्ति का अद्भुत, अनुकरणीय और ऐतिहासिक उदाहरण प्रस्तुत किया। सांसद बृजमोहन के प्रेरक मार्गदर्शन एवं प्रभावी नेतृत्व में करीब 5 लाख विद्यार्थियों ने एक साथ सामूहिक पूर्ण वंदे मातरम् का गायन कर देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया। रायपुर और बलौदाजबाजार-भाटापारा के करीब 3000 स्कूल, कॉलेज समेत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में 5 लाख विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर यह कीर्तिमान रचा। रायपुर में नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन स्वयं उपस्थित रहे। जहां विद्यार्थियों और कैडेट्स ने उनका जोरदार स्वागत किया।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

श्री राम संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा पूर्ण वंदे मातरम् का संगीतमय गायन के साथ कार्यक्रम में उपस्थित हजारों विद्यार्थियों, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स, एनसीसी कैडेट्स तथा देशप्रेमियों के साथ एक स्वर में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया। यह दृश्य राष्ट्रप्रेम, एकता और अनुशासन का जीवंत प्रतीक बन गया। जो अत्यंत भावविभोर करने वाला रहा। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया। सांसद बृजमोहन ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जन-जन के मन में भारत माता के प्रति आदर, सम्मान और गहरी देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। मातृभूमि के प्रति समर्पण, कर्तव्यबोध और राष्ट्रभक्ति के संस्कार भावी पीढ़ी में विकसित हों इसी संकल्प के साथ यह ऐतिहासिक आयोजन किया गया है।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

उन्होंने कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित “वंदे मातरम्” भारत का राष्ट्रीय गीत है, जिसका शाब्दिक अर्थ है “मैं अपनी मातृभूमि को नमन करता हूँ।” भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह गीत क्रांतिकारियों का उद्घोष बना और इसी गगनभेदी नारे के साथ वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया और देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। “वंदे मातरम्” ने देशवासियों के भीतर एकता, साहस और बलिदान की भावना को प्रज्वलित किया। यह गीत आज भी हमें यह स्मरण कराता है कि देश केवल भूमि का टुकड़ा नहीं, बल्कि हमारी माँ है। अंत में सांसद बृजमोहन ने कार्यक्रम को सफल बनाने और एक नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए सभी सहभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों, आयोजकों, अधिकारियों एवं नागरिकों को बधाई देते हुए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply