छत्तीसगढ़

ट्रेन की चपेट में आए चार युवक: दो की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दुखद खबर सामने आई है। यहां पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा दल्लीराजहरा कुसुमकसा रेल्वे लाइन में 947 / 07 प्वाइंट के पास हुआ है। घटना सुबह लगभग 4 बजे की बताई जा रही है। सभी युवक झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो मजदूरी कार्य करने दल्लीराजहरा क्षेत्र में आए हुए थे।

पूरा मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है। हादसे में घायल युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले के जांच में जुट गई है की यह हादसा कैसे हुआ।

See also  छत्तीसगढ़ में CAG रिपोर्ट ने खोली मनरेगा की पोल : योजना निर्माण से भुगतान तक मिलीं खामियां, EPF में 84.59 करोड़ की देनदारी

Related Articles

Leave a Reply