छत्तीसगढ़

खड़े ट्रक से जा टकराई बाइक: एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

अंबिकापुर। रिंग रोड स्थित नमना कला क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों का ट्रक से टकराव हो गया। इसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

गांधी चौक की ओर से बस स्टैंड की दिशा में जा रहे दो बाइक सवार युवकों की तेज रफ्तार बाइक रिंग रोड पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

हादसे के तुरंत बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिंग रोड पर सड़क किनारे हमेशा ट्रक खड़े रहते हैं, जिसकी वजह से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। पहले भी इस तरह की शिकायतें कई बार उठ चुकी हैं।

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बाइक की रफ्तार काफी तेज होने की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Leave a Reply