छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना: 3500 हितग्राहियों का नाम पात्र सूची से हटाया गया

जगदलपुर: विष्णु देव साय सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना पर बस्तर जिले में बड़ा खुलासा हुआ है. एक साल के भीतर महिला एवं बाल विकास विभाग ने बस्तर जिले में फर्जी तरीके से महतारी योजना का लाभ ले रहे 3500 महिलाओं का नाम पात्रता सूची से हटा दिया है. और उन पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. अधिकारी की मानें तो फर्जी नाम दर्ज कराने वालों और पैसे लेने वालों से अब रिकवरी की प्रकिया की जा रही है.

जिला परियोजना अधिकारी मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि ज़िले में एक साल के भीतर 34 से 3500 महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए गए है. इनमें 1 हजार 923 हितग्राही वे हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी थी. जबकि बाकी महिलाओं के दस्तावेज़ गड़बड़ पाए गए या वे सरकारी सेवा में रहते हुए भी योजना का लाभ ले रही थी. कई मामलों में मृत्यु की जानकारी देर से मिलने के कारण राशि जारी हो गई थी. जिसकी अब रिकवरी की जा रहा है.

See also  महासमुंद जिले में सड़क किनारे मिला नवजात शिशु, पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

Leave a Reply