Uncategorized

जांजगीर-चांपा: प्रशासन की कार्रवाई 14 करोड़ का धान जब्त

580 बोरा चावल का अवैध परिवहन करते ट्रक पकड़ा


जांजगीर-चांपा
जिले मे धान और चावल के अवैध परिवहन की गड़बडी को रोकने मे लिए जिला प्रशासन की टीम लगातार कारवाई कर रही है। शनिवार और रविवार को राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मार कार्रवाई की नवागढ़ ब्लाक के सेमरा और केरा के दो राइस मील और एक ट्रक की जांच एवं छापेमार के दौरान 14 करोड़ रुपये की अवैध चावल और धान जप्त किया है।
जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कि 17 जनवरी को केरा स्थित राइस मिल से चावल के अवैध परिवहन की सूचना पर राछा चौक, नवागढ़ में ट्रक क्रमांक CG 11 BK 7802 को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक में 580 बोरा चावल (कुल वजन 290 क्विंटल) भरा पाया गया, जिस पर विष्णु एग्रो मिलिंग इंडस्ट्रीज, सेमरा का टैग लगा हुआ था। चालक द्वारा परिवहन से संबंधित कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के उल्लंघन के कारण उक्त ट्रक (अनुमानित मूल्य 18 लाख रुपए) एवं उसमें भरे 290 क्विंटल चावल (अनुमानित मूल्य 8.70 लाख रुपए) को जब्त कर पुलिस थाना नवागढ़ की अभिरक्षा में सौंपा गया। साथ ही 17 जनवरी को ही सेमरा स्थित विष्णु एग्रो मिलिंग इंडस्ट्रीज में जांच की गई। जांच में दस्तावेजों में अनियमितता एवं स्टॉक में गड़बड़ी पाए जाने पर मिल के प्रोपराइटर पंकज देवांगन के कब्जे से 92,607 बोरा धान (वजन 37,042.80 क्विंटल), अनुमानित मूल्य 8.51 करोड़ रुपए, जब्त किया गया।

See also  AviaMasters – High‑Speed Crash Gaming for Quick Wins


प्रकरण में केरा स्थित स्वास्तिक राइस मिल की संलिप्तता पाए जाने पर दिनांक 18 जनवरी 2026 को संयुक्त टीम द्वारा उक्त मिल की भी जांच की गई। जांच में घोषित स्टॉक की तुलना में 278 क्विंटल धान कम पाया गया तथा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर मिल के पार्टनर अनुभव देवांगन के कब्जे से 62,325 बोरा धान (वजन 24,930 क्विंटल) अनुमानित मूल्य 5.73 करोड़ रुपए तथा 50 क्विंटल चावल अनुमानित मूल्य 1.50 लाख रुपए जब्त किया गया। उक्त प्रकरणों में संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

See also  Vegasino Quick‑Play Arvostelu: Kuinka Voittaa Nopeasti Nopeassa Online Slotit -lähdössä


जिले में धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। कलेक्टर महोबे द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि धान-चावल उपार्जन, भंडारण एवं परिवहन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सतत् उडऩदस्ता टीम द्वारा लगातार छापेमार कार्यवाही की जा रही है।

See also  Magius Casino: Vincite Veloci e Slot ad Alta Intensità per il Giocatore Veloce

Related Articles

Leave a Reply