छत्तीसगढ़

ट्रक और बाइक में भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर, हादसे के बाद ड्राइवर फरार

तखतपुर. ट्रक और बाइक में भिड़ंत होने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरे युवक को गंभीर चोट आई है. घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया. यह घटना बिलासपुर मुंगेली मुख्य मार्ग के बरदही की है. तखतपुर पुलिस घटना की जांच कर रही.

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक खमहरिया लौदा से बिलासपुर निजी काम से मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 10V 2103 से जा रहे थे. करीब 4 बजे के आसपास लिदरी के पास पहुंचे थे कि ट्रक क्रमांक सीजी 10BR 4583 ने बाइक को ठोकर मारी. इससे दोनों युवक दूर जा गिरे. सिर और सीने पर अंदरूनी चोट के चलते विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक बुरी तरह घायल हो गया है. घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया.

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां जांच के पश्चात डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया. वहीं अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रेफर कर दिया गया. मृत युवक की शिनाख्त ग्राम पंचायत लौदा निवासी विकास श्रीवाश के रूप में की गई है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है.

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply