छत्तीसगढ़

धान से भरे ट्रक में लगी आग, सूचना के आधे घंटे बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

अभनपुर. अभनपुर-राजिम मार्ग पर स्थित विंध्यवासिनी नगर (धर्मकांटा) के पास आज धान से भरे ट्रक में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. घटना के तुरंत बाद मौके पर तहसीलदार और पुलिसकर्मी पहुंचे. बता दें कि आग की सूचना के आधे घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड का कोई वाहन घटना स्थल पर नहीं पहुंचा.

राहगीरों और आसपास के निवासियों ने बाल्टियों और पानी टैंकर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण स्थिति नियंत्रित नहीं हो पाई. आखिरकार मौके पर पहुंची 3 फायर ब्रिगेड गाड़ी ने आग पर काबू, तब तक ट्रक के सामने का हिस्सा बुरी तरह जल चुका था.

शॉट सर्किट से लगी आग

आग लगने का कारण वाहन में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है. अभनपुर तहसीलदार रामप्रसाद बघेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बता कि घटना के समय ट्रक रायपुर की ओर जा रहा था. ट्रक में लोड धान को ज्यादा क्षति नहीं पहुंची है. अभनपुर थाना प्रभारी से घटना को लेकर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने हमेशा की तरह फोन उठाना जरूरी नहीं समझा.

See also  आत्मसमर्पित इनामी नक्सली बने आरक्षक, दोनों ने पत्नियों के साथ किया था सरेंडर…

Related Articles

Leave a Reply