जांजगीर चांपा

Janjgir News: खेलते समय हुआ हादसा, तालाब में डूबने से मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर

जांजगीर-चाम्पा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के कमरीद गांव में तालाब में डूबने से 1 साल की मासूम बच्ची चाहत की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच कर रही है। दरअसल, कमरीद गांव के राजू जांगड़े की 1 साल की मासूम बेटी चाहत घर के बाहर आंगन में खेल रही थी, तभी पास के तालाब में छोटे बतख के बच्चे को पकड़ने की कोशिश में वह तालाब में जा गिरी और गहरे पानी में जाने से डूबकर बच्ची की मौत हो गई। मामले में पामगढ़ पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

See also  उर्वरकों में मुनाफाखोरी: कीटनाशक विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस....पेंड्री के कश्यप कृषि केंद्र पर खाद विक्रय करने 21दिनों का लगाया गया प्रतिबंध

Related Articles

Leave a Reply