जांजगीर चांपा

जैजैपुर: सरपंच पर लगा छेड़छाड़ का गंभीर आरोप….आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जैजैपुर/मनोज अग्रवाल

शराब के नशे में चुर होकर,गांव के मुखिया होने का रौब दिखाते हुए ग्राम पंचायत करही के सरपंच जलप्रपात (डब्लू) चौहान ने महिला के घर घुसकर महिला के साथ हमबिस्तर होने की मंशा से छेड़खानी करने लगा,महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया वही महिला कि शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

दरअसल पूरा मामला बिर्रा थाना अंर्तगत ग्राम पंचायत करही का है जहां 20 जुलाई की शाम लगभग 7:00 बजे जब महिला अपने घर पर अकेली थी तब ग्राम पंचायत करही का सरपंच जलप्रपात उर्फ डब्लू चौहान हमबिस्तर होने की मंशा से महिला के घर घुसकर छेड़खानी करने लगा,इसदौरान वो महिला को खाट में धक्का दे दिया,वहीं महिला अपनी बचाव के लिए शोर करने लगी तो आरोपी सरपंच वहां से फरार हो गया।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

वहीं पीड़ित महिला ने सुबह परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पूरे मामले कि लिखित शिकायत कि,पीड़िता महिला की रिपोर्ट पर उक्त आरोपी सरपंच के विरुद्ध अपराध क्रमांक 79/2021 पर अपराध की धारा 456, 354 पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया।

थाने में महिला संबंधित प्रकरण दर्ज होने पर मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेकर उक्त आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर तत्काल पूछताछ किया गया पुलिस पूछताछ के दौरान उक्त आरोपी युवक के द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया जिस पर आरोपी सरपंच जलप्रपात चौहान उर्फ डबलू चौहान पिता गुहाराम चौहान उम्र 37 वर्ष साकिन करही वार्ड क्रमांक 06 थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा(छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply