छत्तीसगढ़

पत्नी प्रताड़ित पुरुषों की काउंसलिंग: आ रहे अनोखे मामले, पति कर रहे तरह- तरह की मांग

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पहली बार पत्नी से प्रताड़ित पतियों की सुनावाई के लिए एक अलग से पुरुष परामर्श केंद्र शुरू किया गया है। यहां सप्ताह में एक दिन पतियों की पीड़ा सुनने के लिए रिटायर्ड पुलिस और बीएसपी के अधिकारी बैठते हैं। इसके बाद पति और पत्नी दोनों के बयान लेकर उन्हें फिर से नई जिंदगी शुरू करने की समझाइश दी जाती है। इससे अब तक कई घर टूटने से बच चुके हैं।

आपको बता दें, दुर्ग जिले में दिसंबर महीने में दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर महिला थाना सेक्टर 6 में पुरुष परामर्श केंद्र शुरू किया गया था। यह अपनी तरह पहला ऐसा केंद्र है, जहां पत्नी की नहीं पतियों की फिरयाद को विशेष रूप से सुना जाता है। इस परामर्श केंद्र में आने वाली शिकायतों पर गौर किया गया, तो पाया गया कि ज्यादातर पति अपनी पत्नी के दूसरे मर्दों से अवैध संबंध या फिर पत्नी द्वारा पति और ससुराल वालों से गाली गलौज और मारपीट करने को लेकर प्रताड़ित हैं। काउंसलिंग में अधिकतर का यही कहना है कि वो पत्नी को साथ तो रखना चाहते हैं, लेकिन तभी जब पत्नी एक आदर्श पत्नी की तरह उनके साथ रहे।

See also  रायपुर में हॉस्पिटल के पांचवें माले से नीचे गिरा मरीज, मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

काउंसिलिंग के लिए पुलिस विभाग से रिटायर्ड एएसपी रैंक के अधिकारी अशोक जोशी और भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर अधिकारी बसंत कुमार को रखा गया है। महिलाओं की समस्या को सुनने और बयान दर्ज करने के लिए कांस्टेबल सुषमा चौरे को रखा गया है।

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि, ये एक तरह की अलग पहल है। हर एक मामले को काफी धैर्य से सुना जा रहा है और उन्हें अच्छी सलाह दी जा रही है। इससे कई घर टूटने से बच रहे है।

केस – 1
काउंसलिंग में एक पति अपनी पत्नी के गैर मर्द के साथ गलत संबंध से पीड़ित होकर आया। यहां उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी को रंगे हाथ पकड़ा। पत्नी ने भी गलती स्वीकार किया। काउंसिलिंग में समझाइश के बाद पति अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ फिर से नया जीवन जीने को तैयार हो गया।

See also  रंगे हाथों पकड़ा गया रिश्वतखोर पटवारी, सीमांकन के नाम पर मांगी थी हजारों की रकम

केस- 2
दूसरा केस ऐसा आया कि ट्रांसपोर्टर पति के ट्रक बिक जाने से वो घर पर बैठ गया। उसने 15000 रुपए महीने की नौकरी की, लेकिन पत्नी 60 हजार रुपए महीने कमा रही है और पति चाहता है कि वो उसकी हर बात माने, इसे लेकर दोनों में विवाद होता है। पति का आरोप है कि पत्नी उसे अश्लील गालियां देती हैं। वहीं पत्नी ने आरोपों को गलत बताया है।

केस- 3
एक केस में 51 साल का अधेड़ खुद मोचीगिरी का काम करता है। आर्थिक स्थिति खराब होने से जब पत्नी कमाने के लिए बाहर निकली तो पत्नी पर शक करने लगा। पत्नी उसे छोड़कर तीन साल से अलग अपनी बेटी के साथ रह रही है तो अब वो पत्नी को साथ लाने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहा है।

See also  जांजगीर-चांपा : सिविल सर्जन पर नर्स से बदसलूकी का आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर कल से OPD बंद करने का ऐलान

Related Articles

Leave a Reply