छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा के आरा मिल में लगी आग:लाखों की लकड़ियां जलकर खाक

जांजगीर चांपा : आरा मिल में आग लगने से लाखों की लकड़ियां जलकर खाक हो गई। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। घटना बुधवार सुबह 10 बजे की है, जानकारी के मुताबिक आनन्द आरा मिल परिसर से अचानक धुआं उठते देख लोगों को आग लगने की आशंका हुई।

इसके बाद मौके पर जांजगीर,NTPC, KSK और मड़वा पवार प्लांट से चार दमकल की गाड़ियां बुलाई गई। हालांकि कि तब तक आग काफी फैल चुकी थी। मिल का दरवाजा JCB से तोड़ने के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया । इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply