देश

फर्जी निकला अपहरण का मामला…प्रेमी संग मिली छात्रा

नई दिल्ली

ग्रेटर नोएडा में छात्रा के अपहरण का मामला फर्जी निकला है. एक दिन पहले लड़की खुद ही प्रेमी के साथ घर से चली गई थी. झूठी शान की खातिर घरवालों ने अपहरण कांड रच दिया था. छात्रा को प्रेमी के साथ गोंडा से पकड़ा गया. ये मामला बादलपुर कोतवाली का है. इससे पहले खबर मिली थी कि बादलपुर क्षेत्र के गांव सादोपुर की झाल के पास बीएससी में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण कार सवार बदमाशों ने उस समय कर लिया जब वह अपने भाई बहनों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. अपहरण की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सरेआम हुई इस वारदात से नाराज ग्रामीणों ने एनएच-91 पर जाम लगा दिया था. मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों की आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए थे और जाम को खोल दिया गया था. पुलिस ने उस समय घरवालों को आश्वासन दिया था कि लड़की को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा. जब पुलिस ने छात्रा और उसके प्रेमी को पकड़ा तो पूरे मामले पर स्थिति साफ हो पाई. छात्रा के पिता गुलाब सिंह का कहना था कि सादोपुर की झाल के पास से कार सवार बदमाश उनकी बेटी स्वाति बसोया को सुबह अपहरण कर ले गए. घटना के दौरान छात्रा अपने भाई बहन के साथ मार्निंग वाक पर निकली थी. बदमाशों के अपहरण करने के दौरान भाई बहन ने उनका पीछा किया, लेकिन बदमाश बहन स्वाति को लेकर फरार हो गए. स्वाति एक कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही है. यही नहीं इस पूरे मामले पर गुस्साए ग्रामीणों ने भी बादलपुर कोतवाली परिसर में जमकर नारेबाजी की और जीटी रोड पर जाम लगा दिया था, जिसके कारण एनएच-91 पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया था. जाम लगाने की सूचना पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा समेत दादरी विधायक व कई अन्य भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला गया था. डीसीपी ने भरोसा दिया था कि छात्रा को सकुशल घर वापस ले आएंगे और आरोपी जल्द ही कानून की गिरफ्त में होंगे. छात्रा के पकड़े जाने के बाद पूरा मामला ही उलट गया है. अब लड़की के परिवार की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

See also  घरेलू गैस सिलेंडर से गैस चोरी.... हर सिलेंडर से निकली दो किलो गैस कम......LPG के 181 नग सिलेंडर में मिली 272 किलो

Related Articles

Leave a Reply