छत्तीसगढ़

डबल मर्डर से सनसनी: देवर ने भाभी और भतीजी को चाकू से गोदा, दोनों की मौके पर हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में बीती रात हुए दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी भाभी और भतीजी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी हेमलाल आदिल का अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच उसने अपनी भाभी और भतीजी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हेमलाल आदिल को हिरासत में ले लिया है। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा हत्या के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

See also  उफनते बुरगी नाले में नाव पलटने से बह गए 3 युवक, दो युवकों ने तैरकर खुद की बचाई जान

पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। बताया जा रहा है कि वह पूर्व में हत्या के एक मामले में करीब 10 वर्ष की सजा काट चुका है। जेल से रिहा होने के बाद उसने एक बार फिर पारिवारिक विवाद के चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर दिया है, जहां एक देवर ने अपनी ही भाभी और भतीजी की बेरहमी से हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply