जांजगीर-चांपा : सुबह अभिभावकों ने स्कूल में जड़ा ताला, शाम तक शिक्षिका हुई कार्यमुक्त

जांजगीर चांपा.
पामगढ़ विकास खंड के मेउ गाँव मे आज अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और स्कूल पहुंच कर मुख्य द्वार मे ताला जड दिया और स्कूल मे 9 साल से नियुक्त शिक्षिका पर एक भी दिन स्कूल नहीं आने के कारण गणित की पढ़ाई बाधित होने के आरोप लगाया। अभिभावकों के आक्रोश को देखते हुई पामगढ़ ब्लाक शिक्षा अधिकारी मौके मे पहुंचे और ग्रामीणों की मांग पर तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया।
नए सत्र में स्कूलो के ताला खुल गया और छात्र छात्राएं पढऩे के लिए स्कूल पहुंचने लगे है लेकिन पामगढ़ ब्लाक के मेउ गांव मे स्कूल की स्थिति गड़बड़ है अभिभावकों ने गणित की शिक्षिका की मनमानी रवैया से परेशान होकर पूर्व माध्यमिक शाला के गेट मे ही ताला जड़ दिया और शिक्षिका रमशीला कश्यप को तत्काल स्कूल बुला कर पढ़ाने के लिए अधिकारियो से मांग की।
मेउ गांव के ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पामगढ़ ब्लाक शिक्षा अधिकारी मौके मे पहुंचे और अभिभावकों से चर्चा की, अभिभावकों द्वारा शिक्षिका रमशीला कश्यप की नियुक्ति 2015 मे होने मे बाद से ही स्कूल पढ़ाने नहीं आने की जानकारी दी, जिस पर ब्लाक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका से फोन मे जवाब तलब किया गया।
ब्लाक शिक्षा अधिकारी एम एल कौशिक ने बताया कि शिक्षिका रमशीला कश्यप के पूर्व माध्यमिक शाला मेउ मे पदस्थापना के बाद से उन्हें आदिम जाति विभाग मे प्रतिनियुक्ति मे हास्टल अधीक्षिका के पद मे भेजा गया था, जिसके कारण शिक्षिका पढ़ाने नहीं आ रही थी।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने किया कार्य से मुक्त
आज पूरे दिन भर के घटनाक्रम के बाद सहायक आयुक्त विकास विभाग के अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए लिखा है कि श्रीमती रामशिल्ला कश्यप, शिक्षक (एलबी) सह अधीक्षक, प्री0मै0अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास पामगढ़ के अधीक्षकीय कार्य से मुक्त करते हुए उनके मूल शाला शासकीय माध्यमिक शाला मेऊ विकासखंड-पामगढ, जिला जांजगीर-चांपा हेतु कार्यमुक्त किया जाता है। तथा श्रीमती मीना कांत, उ0व0शि0 सह अधीक्षक, पो0 मै0अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को उनको पूर्व में सौंपे गये कार्यों के अतिरिक्त आगामी अन्य आदेश पर्यन्त प्री0 मै0अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास पामगढ में अधीक्षिका का कार्य करने हेतु आदेशित किया जाता है।



