छत्तीसगढ़

धमतरी के ब्यापारी से दिनदहाड़े 20 लाख की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी

धमतरी : दिनदहाड़े 30 लाख की लूट हो गई। शनिवार को नकाबपोश बदमाशों ने धान व्यापारी के कर्मचारियों को लूट का शिकार बनाया। इसके लिए लुटेरों ने स्कॉर्पियों से कर्मचारी की कार का पीछा किया और टक्कर मारकर उसे रोक लिया।

धान व्यापारी के कर्मचारी पुरुषोत्तम साहू ने तुरंत अपने मालिक को लूट की वारदात के बारे में जानकारी दी। यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम पोटियाडीह के पास की है। बताया जा रहा है कि, नंबर प्लेट की जांचकर करने पर वह भी फर्जी निकली है।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

पीड़ित ने सुनाई वारदात की पूरी कहानी

धान व्यापारी के कर्मचारी पुरुषोत्तम साहू (30 साल) ने बताया कि हम तीन लोग कार (CG08 AU 4942) में सवार थे और राजनांदगांव से धमतरी की ओर आ रहे थे। रास्ते में 1 बजकर 35-40 मिनट के आसपास आमदी के पास पीछे से स्कॉर्पियो आई और टक्कर मारकर हमारी गाड़ी को रोक दिया।

इसके बाद स्कॉर्पियो से तीन नकाबपोश लुटेरे बाहर निकले, उन्होंने गन और जैक रॉड दिखाकर डराया। बदमाशों ने कार के पीछे के शीशे तोड़ दिए और पीछे बैठे व्यक्ति को गन दिखाकर कांटेदार झाड़ियों में धक्का दे दिया। मारपीट कर 20 लाख रुपए से भरा बैग छीन कर भाग गए। रुपए धान की खरीदी-बिक्री के थे।

See also  8 लोगों की संदिग्ध मौतों का खुलासा, साइको किलर गिरफ्तार, इस वजह से जहर मिलाकर पिलाया था शराब

वारदात के तुरंत बाद पुलिस को दी गई सूचना

पुरुषोत्तम ने बताया कि, हमारे सेठ निर्मल जैन धान के व्यापारी हैं उनको ही धान खरीदी-बिक्री के 20 लाख रुपए देने आ रहे थे। घटना के बाद तुरंत अपने सेठ को जानकारी दी और वहां से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी को भी घटना की जानकारी दी। फिर पुलिसकर्मी ने थाने का नंबर दिया, जिसके बाद सीधे थाने में फोन कर लूट की सूचना दी गई।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

पुलिस ने वारदात की जानकारी मिलते ही तुरंत शहर में नाकाबंदी कर दी है। सभी वाहनों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply