बिलासपुर

नेशनल हाइवे में भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद 4 ट्रकों में लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला

बिलासपुर

रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जोरदार टक्कर के बाद चार ट्रकों में आग लग गई। वहीं एक ट्रक ड्राइवर आग की चपेट में आ गया। जलकर उसकी मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, भोजपुरी टोल प्लाजा पर शनिवार की रात करीब 10.45 बजे दर्जनों ट्रक सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान ट्रेलर सीजी 10 एजी 7157 के चालक ने तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए सकड़ किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। दरअसल जब गाडिय़ों की टक्कर हुई तब जिस गाड़ी ने पीछे से ठोकर मारी थी उसका रेडिएटर फट गया और उसमे से तेल का रिसाव होने लगा। इसी तेल में आग अलग गई। वही जिस ट्रक को ठोकर मारी गई थी, उसमे बलून और मेडिकल समेत कई तरह का सामान भरा हुआ था। जिसने तुरंत आग पकड़ ली।
हादसे की सूचना मिलते ही जिले दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसपी ग्रामीण रोहित झा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से हादसे की जानकारी ली। वहीं, आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाडिय़ों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

See also  गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत, निरस्त की गई दर्जन भर ट्रेनों की सेवा हुई बहाल…

Related Articles

Leave a Reply