छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती : व्यापम ने जारी की परीक्षा की तारीखें, अक्टूबर-नवंबर में होंगे एग्जाम

रायपुर। प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। राज्य सरकार द्वारा घोषित भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी हैं।

व्यापम द्वारा पूर्व में जारी परीक्षा कैलेंडर (15 अक्टूबर 2025) में आंशिक संशोधन करते हुए नई संभावित तिथियों की जानकारी दी गई है। इसके अनुसार—

  • सहायक शिक्षक की संभावित परीक्षा तिथि: 11 अक्टूबर 2026
  • शिक्षक की संभावित परीक्षा तिथि: 25 अक्टूबर 2026
  • व्याख्याता की संभावित परीक्षा तिथि: 29 नवंबर 2026
See also  डॉ. चरण दास महंत जाएंगे राज्यसभा ? सक्ती से सूरज लड़ेंगे चुनाव

स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत होने वाली इन भर्तियों को लेकर लंबे समय से अभ्यर्थी इंतजार कर रहे थे। संभावित तिथियों की घोषणा के बाद अब अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए स्पष्ट समयसीमा मिल गई है। बताया जा रहा है कि विस्तृत विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देश समयानुसार जारी किए जाएंगे।

See also  शादी की सालगिरह मनाकर लौट रहे 4 दोस्तों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को रौंदा

Related Articles

Leave a Reply