छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप, एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल

जांजगीर-चांपा। जिले की जिला जेल खोखरा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दुष्कर्म के आरोपी ने जेल के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी को एक दिन पहले ही न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी दुवास केवट को 8 जून को जिला जेल खोखरा भेजा गया था। मंगलवार सुबह उसका शव जेल के बाथरूम में कपड़े के फंदे से लटका मिला।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, वहीं मामले में जेल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

Related Articles

Leave a Reply