जांजगीर चांपा में तीन दुकान में लगी आग:- देर रात की घटना आग लगने का कारण अज्ञात जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कहचरी चौक के पास स्थित तीन ठेला दुकानों में देर रात को अचानक आग लग गई। जिसे तीनो दुकान जलकर खाक हो गई। जिससे लाखों के सामान जलकर खाक हो गए,कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।
मिली जानकारी अनुसार,, शनिवार- रविवार की देर रात करीबन 3 बजे कचहरी चौक के पास अचानक आग की लपटों ने तीन ठेला दुकानों को अपनी चपेट में लिया है जिसमें कोल्ड्रिंग दुकान, मुर्रा दुकान गाना रस की दुकान चपेट में आ गई। दुकान में रखी समान जल गई जिसे दुकान संचालकों को हजारो रुपए का नुकसान हुआ है। वही आग किस कारण से लगी हुई है यह अज्ञात है । होली पर्व से पहले आग लगने की घटना से आशंका है कि असमाजिक तत्व के लोगों ने आग लगाई होगी। आग लगने की घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में सफल रहीं। गनीमत रही कि आग ज्यादा दूर नहीं फैली नहीं तो आस पास के अन्य दुकान भी चपेट में आते और बड़ा नुक्सान हो जाता।
इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। अभी दुकान संचालकों को कितने का नुकसान हुआ है आकलन किया जा रहा है उसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
वही दुकान संचालकों का कहना है इस आगजनी से उन्हें लगभग 1 से 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है , फीज कूलर कुर्सी सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाई होगी यह आशंका जाहिर की है।




