छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े बीच सड़क पर शिक्षक की बेरहमी से हत्या , वारदात से मची सनसनी

बेमेतरा। दिनदहाड़े शिक्षक की हत्या कर दी गई। हत्यारें ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने घटना को तब अंजाम दिया जब शिक्षक स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे। शिक्षक की मौत की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और घटना की जांच की जा रही है। घटना बेमेतरा जिले के खण्डसरा थाना क्षेत्र के ग्राम करचुवा की है।

See also  छत्तीसगढ़ में आज से तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल : BJP विधायक की गिरफ्तारी की मांग, शासकीय कार्यों पर पड़ेगा असर

मृतक शिक्षक का नाम सतीश राय था और शासकीय प्रथामिक शाला हेमाबंद स्कूल में पदस्थ थे। रोज की तरह आज भी शिक्षक स्कूल पहुंचे हुए थे। स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम करचुवा के पास अज्ञात हमलावरों ने उनकी स्कूटी रोकी और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

See also  बिजली कंपनी की बड़ी पहल: 30 जून तक रजिस्ट्रेशन कराने पर पुराने बिजली बिल में 75% तक मिलेगी छूट

आरोपियों ने वारदात के बाद लाश को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गये। सनसनीखेज हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply