छत्तीसगढ़बिलासपुर

तेज रफ्तार हाइवा चालक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, सवार युवक के उड़े चिथड़े, मौके पर दर्दनाक मौत

बिलासपुर। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां नेहरू चौक से रायपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार वाहन चालक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी जिसके कारण बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हाईवा ड्राइवर वाहन लेकर रायपुर की ओर भाग रहा था, जिसे मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने किसी तरह से हाइवा को ओवरटेक कर पकड़ लिया। सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर जाकर वाहन चालक और हेल्पर को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस मृतक की पहचान कर आगे कार्यवाही करने में लगी हुई है।

See also  CG : एम्स में निकली 3055 पदों पर वैकेंसी, जाने पूरी जानकारी

Related Articles

Leave a Reply