छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा: युवक ने नर्सरी में खाया ज़हर, मौके पर ही मौत, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चाम्पा। पामगढ नर्सरी के पास एक युवक ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रकाश केवट उम्र 32 वर्ष, निवासी कोसीर के रूप में हुई है। सोमवार को वह अपने घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं। मंगलवार सुबह 11 बजे नर्सरी के पास उसका शव बरामद हुआ।

स्थानीय कोटवार ने गाय चौराहा के पास एक अज्ञात शव होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

See also  बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, अगस्त से प्रदेशभर में चलेगा अभियान

Related Articles

Leave a Reply