छत्तीसगढ़

दोस्त ही निकला दोस्त का हत्यारा, बहन से अश्लील बातें करने पर ले ली जान

भिलाई

लोहरसी आंवला बगीचे में हुए हत्याकांड का पाटन पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मृतक व आरोपित दोस्त थे। वे शराब पीने लोहरसी आंवला बगीचा आए थे। शराब पीने के बाद आरोपित ने पास रखे डंडे से पीट पीटकर दोस्त की हत्या कर दी। आरोपित घटना स्थल पर पड़े प्लेट व सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पकड़ गए। पकड़े जाने के बाद बताया कि मृतक उसकी बहन से अश्लील बातें किया करता था, इसलिए योजना बनाकर हत्या कर दी।

पाटन पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया। बताया कि एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर ने एएसआइ राधेश्याम जुर्री के साथ घटना स्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किया। घटना स्थल पर नास्ते का प्लेट मिला। जांच के दौरान पता चला कि घुघवा मोड के पास स्थित होटल में यह नास्ता प्लेट मिलता है। आसपास सीसीटीवी फुटेज से मृतक का फोटो दिखाकर पता किया गया।

See also  जादू-टोने के शक में 60 साल के बुजुर्ग की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में हत्यारे

जिसमे चार युवक एक ही वाहन पल्सर (सीजी 07 एलएम.1734) में घुघवा के पास स्थित सीसी टीवी कैमरे में कैप्चर हुए थे। पतासाजी करने पर मृतक की पहचान अजय कुमार गौतम (20) निवासी जागृति चौक भिलाई तीन के रुप में हुई। मृतक के साथ पल्सर मेंं नरेन्द्र कुमार ध्रुव (22) निवासी पुरैना थाना भिलाई तीन, प्रकाश कुमार विश्वकर्मा (20) निवासी जागृति चौक भिलाई तीन तथा अनिल कुमार विश्वकर्मा (21) निवासी जागृति चौक भिलाई तीन सवार थे।

तीनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पुछताछ की। मृख्य आरोपित नरेन्द्र कुमार ध्रुव ने बताया कि अजय कुमार गौतम उसकी बहन के साथ अश्लील बातें कर रहा था। जिसे कई बार मना करने पर नही मान रहा था। उसने अपने दोस्तों के साथ योजना बनाकर अजय को रवेली राखी रोड आंवला बगीचा में लाया गया। चारों ने एक साथ शराब पी। शराब पीने के बाद वहां रखे डंडे एवं चाकू से उसके शरीर पर प्राणघातक हमला कर दिया। अजय को मृत समझकर तीनों वहां से भाग निकले।

See also  जांजगीर में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस, हाई स्कूल मैदान में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ध्वजारोहण

Related Articles

Leave a Reply