छत्तीसगढ़

ट्रक पलटा और खुल गई पोल: छड़ के बीच छुपाकर हो रही थी गांजा की तस्करी, ले जा रहे थे प्रयागराज

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में देर रात एक सड़क हादसा चौकाने वाले खुलासे में बदल गया। दरअसल छड़ से भरी एक ट्रक पलट गई, जिसमें जांच करने पहुंची पुलिस की नजर केबिन में छिपाए गए भारी मात्रा में गांजे पर पड़ी। देखने में यह एक सामान्य सड़क दुर्घटना लग रही थी, लेकिन जैसे ही पुलिस ने ट्रक को खंगाला, पूरा मामला नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ा निकला।

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

मिली जानकारी के अनुसार, बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम बैजी के पास रायपुर से प्रयागराज जा रहा एक भारी मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो प्रारंभिक जांच में ट्रक में लोहे की छड़ें भरी हुई मिलीं। लेकिन जैसे ही पुलिस ने ट्रक के केबिन और अंदरूनी हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली, वहां से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
बता दें कि, गांजे को लोहे की छड़ों के नीचे और केबिन के भीतर बड़ी चालाकी से छुपाकर रखा गया था, जिससे यह साफ हो गया कि, छड़ की आड़ में गांजे की तस्करी की जा रही थी। फिलहाल पुलिस मौके पर जेसीबी और मजदूरों की मदद से ट्रक से छड़ उतारकर गांजा निकालने का प्रयास कर रही है। जब्त किए गए गांजे की मात्रा का आकलन किया जा रहा है। वहीं, फरार चालक की तलाश में पुलिस ने शुरू कर दी है।

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

Related Articles

Leave a Reply