छत्तीसगढ़

रेलवे कोचिंग यार्ड में सफाई के दौरान झुलसा युवक, 5 दिन के इलाज के बाद तोड़ा दम

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे कोचिंग यार्ड में हाई वोल्टेज करंट से झुलसे रेलवे के ठेका कर्मी की आज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक के आक्रोशित परिजनों ने रेलवे प्रबंधन और ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. इस घटना का दिल दहला देने वाला एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें करंट से झुलसा रेलकर्मी दर्द से तड़पता नजर आता है. 

See also  ITI के छात्रों से मजदूारी : छात्र के हाथों की उंगली कटने पर सख्त एक्शन, प्राचार्य को किया गया निलंबित

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम निवासी प्रताप बर्मन है, जो जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला था. वह एक ठेका कंपनी के अंतर्गत रेलवे के लिए काम करता था. वह 23 अगस्त शनिवार को बिलासपुर में रेलवे कोचिंग डिपो में वंदे भारत के एक्स्ट्रा कोच की धुलाई कर रहा था. इसी दौरान किसी ने बिना सूचित किए करंट फ्लो ऑन कर दिया गया. इससे रेलकर्मी 133 KV करंट लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया था. घटना के बाद युवक को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

See also  दुकानों में देशी शराब की भारी कमी : प्लास्टिक बोतलों में वर्तमान मांग की एक चौथाई ही सप्लाई कर पा रही कंपनियां 

Related Articles

Leave a Reply