देश

पुलिस चौकी के Toilet में नौजवान संग घुसी बूढ़ी औरत, बनाने लगे संबंध, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

हरदोई

उत्तर प्रदेश के हरदोई से सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल (Video Viral) हुआ है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वीडियो पुलिस चौकी का है. इसमें दिखा कि पुलिस चौकी के टॉयलेट में एक बूढ़ी महिला और युवक ने संबंध बनाए. इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो तुरंत जांच के आदेश दिए गए. वीडियो कब का है और किसने बनाया, फिलहाल इसकी जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है.

लेकिन इतना जरूर पता लगा है कि वीडियो हरदोई की ही एक पुलिस चौकी का है. सूत्रों के मुताबिक, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राघोपुर चौकी परिसर में बने बाथरूम का ये वीडियो है. जिसमें एक युवक और अधेड़ उम्र की महिला के साथ रंगरेलियां मनाता दिखा. कुछ जानकारों का कहना है कि यह वीडियो कुछ ही दिन पुराना है.

See also  बंगाल ने हटाया बैन : थोक में 13 रुपए गिरा आलू, पर चिल्हर में अब भी लूट

पुलिस को नहीं लगी भनक

वायरल हुआ ये अश्लील वीडियो (Vulgur Video) करीब 01 मिनट 41 सेकंड का है. हैरानी की बात तो ये थी कि चौकी के बाथरूम में यब सब हुआ और किसी पुलिस वाले को इसकी भनक तक नहीं लगी. फिलहाल तमाम गुत्थियों को सुलझाने में पुलिस अधिकारी जुटे हुए हैं. इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक (SP) नपेंद्र सिंह ने कहा कि वीडियो की जांच सीओ बिलग्राम सुनील कुमार शर्मा को दी गई है. वो इस केस की अच्छे से जांच कर रहे हैं.

पुलिस महकमे में हड़कंप

वीडियो में दिख रहे दोनों लोगों का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. अपर पुलिस अधीक्षक ने वीडियो के जानकारी न होने की बात कही है. देखना ये होगा कि कब पुलिस इस केस को सुलझाती है.

See also  भारत सरकार से तुर्की को झटका, Celebi एयरपोर्ट सर्विस का सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द

Related Articles

Leave a Reply