देश

सेल्फी लेने के दौरान DSP की सर्विस रिवाल्वर से चली गोली….युवक की मौत

कोडरमा
झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जवाहर पुल के पास बिहार के एक प्रशिक्षु DSP की सर्विस रिवाल्वर से चली गोली से निखिल रंजन नामक युवक की मौत हो गई। निखिल रंजन पटना के बेऊर का रहने वाला था। वह पटना से अपने दोस्तों के साथ चंदवारा घूमने आया था। इनमें बक्सर में तैनात प्रशिक्षु DSP आशुतोष भी थे। प्रशिक्षु डीएसपी रोहतास के रहने वाले बताए जाते हैं।

कोडरमा के SP डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने बताया कि गोली चली है और एक की मौत हुई है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। सूचना के बाद मृतक निखिल के परिजन कोडरमा पहुंच रहे हैं। बताया जाता है कि निखिल रंजन अपने तीन दोस्तों के साथ तिलैया डैम घूमने आया था। नहाने के क्रम में सेल्फी लेते समय गोली चली, जो निखिल को जा लगी। घायल अवस्था में उसे सदर हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव को कोडरमा थाने में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने डीएसपी के पास से एक सर्विस रिवॉल्वर भी बरामद की है। इसके अलावा, DSP आशुतोष कुमार और उनके दोस्त सौरव कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

See also  मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव का नारा! सावन का पहला सोमवार मंदिरो में उमड़े भक्त

कोडरमा मुख्यालय से DSP संजीव कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के दो अन्य दोस्त DSP आशुतोष कुमार के साथ ट्रिप पर जा रहे थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना जानबूझकर हुई या अनजाने में। वहीं, पुलिस के मुताबिक शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

Related Articles

Leave a Reply