छत्तीसगढ़

पंचायत कटगोड़ी में मूलभूत राशियों के आहरण पर बवाल, ग्रामवासी कर रहे विरोध

कोरिया। जनपद पंचायत सोनहत के ग्राम पंचायत कटगोड़ी के मूलभूत खाते से पैसा का आहरण विवादों में है।
मामला यह है कि कुछ दिनों पूर्व आयोजित कार्यक्रम सुशासन तिहार में व्यय हुई राशि को धर्मेंद्र कुमार को भुगतान किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार धर्मेंद्र कुमार के पास किसी भी प्रकार का व्यवसाय नही है।ऐसे में आयोजित कार्यक्रम में दर्री,पंडाल,कुर्सी और पेयजल संबंधी भुगतान किए जाने पर ग्रामवासियों ने विरोध किया है।

धर्मेंद्र कुमार ग्राम पंचायत कटगोड़ी में पदस्थ सचिव रवि शंकर के रिश्तेदार भी हैं। ऐसे में गलत तरीके से पंचायत के पधाधिकारी प्राप्त राशियों का अपने रिश्तेदार के नाम से आहरण कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है जो सही नहीं है।

कुछ महीनों पहले भी हुए पंचायत चुनाव में भी इसी प्रकार का मामला हुआ था। उस समय भी कार्यक्रम में लगे कुर्सी, दर्री,पंडाल और अन्य सामग्रियों का भुगतान धर्मेंद्र कुमार को ही किया गया था।

See also  रायपुर : राज्य और केन्द्र सरकार के बेहतर समन्वय से छत्तीसगढ़ का होगा तेजी से विकास : मनोहर लाल

अब सवाल यह है कि जिसके पास किसी भी प्रकार का व्यवसाय नही है वह उस व्यक्ति को भुगतान कैसे हो रहा है। कही ना कही से मिलीभगत कर पंचायत के पधाधिकारी प्राप्त राशियों को अपने रिश्तेदारों के नाम से आहरण कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
ग्रामवासियों ने प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply