छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

बोरवेल से निकल रहा ज्वलनशील और बदबूदार पानी, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के ग्राम घोघरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किसान के बोरवेल से निकल रहा पानी अब उपयोग के लायक नहीं रहा। गांव के रहने वाले भरत जायसवाल के बोर से बीते दो महीनों से मिट्टी तेल जैसी तेज गंध वाला पानी निकल रहा है। इतना ही नहीं, पानी के साथ काला और लाल रंग का लिक्विड भी निकल रहा है, जिससे पूरा परिवार परेशान है।

See also  रायगढ़ में नकली शराब पैकेजिंग का भंडाफोड़ : पुलिस ने 2.16 लाख रुपये की शराब की जब्त, एक गिरफ्तार और दो फरार

बताया जा रहा है कि यह बोरवेल पिछले तीन-चार वर्षों से अच्छी तरह चल रहा था, लेकिन अचानक पानी की मात्रा कम हुई और उसके बाद से पानी की गुणवत्ता भी बदल गई। किसान ने बोर की सफाई कराई, केमिकल डालकर भी सुधार की कोशिश की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थिति इतनी गंभीर है कि मजबूरी में परिवार उसी ज्वलनशील और बदबूदार पानी का इस्तेमाल दैनिक जरूरतों के लिए कर रहा है।

See also  मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं पर बोले CM साय: ‘यह सिर्फ अटकलें, किसी भी बात पर लगाए जा सकते हैं कयास’

इधर पूरे गांव में पेयजल व्यवस्था भी चरमराई हुई है, जिससे ग्रामीणों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर बोरवेल के पानी में इस तरह का बदलाव क्यों हो रहा है? क्या यह भूजल प्रदूषण का मामला है या फिर किसी अन्य कारण से पानी दूषित हो रहा है? प्रशासन से ग्रामीणों ने जल्द जांच और समाधान की मांग की है, ताकि इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

See also  जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप, एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल

Related Articles

Leave a Reply