छत्तीसगढ़

आईटीआई में लापरवाही : छात्रों से कराया जा रहा था मजदूरी, हाथों की 5 उंगलियां कटीं

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां छात्रों से पढ़ाई के बजाय मजदूरी और मिस्त्री का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

See also  श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका, 700 सीटें आरक्षित, जानिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

मिली जानकारी के अनुसार, आईटीआई में छात्रों से बाथरूम की दीवार निर्माण, प्लास्टर और ईंट जोड़ने जैसे कार्य करवाए जा रहे थे, जो उनके पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं है। बताया जा रहा है कि फिटर ट्रेड का छात्र टाकेश्वर कुमार भी अन्य छात्रों के साथ ईंट ढुलाई और निर्माण कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से ईंट ढुलाने वाले उपकरण में उसका हाथ फंस गया, जिससे उसके दोनों हाथों की 5 उंगलियां कट गईं।

See also  रेत माफिया की कारगुजारी, श्मशान घाट में बाहर निकल आए कंकाल, विभागीय की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल…

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आईटीआई के छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। छात्रों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से संस्थान में पढ़ाई के बजाय उनसे निर्माण कार्य, दीवार मरम्मत, छत ढलाई जैसे काम करवाए जाते हैं।

See also  पति के खिलाफ महिला थाने पहुंची पत्नी : धोखे से शादी करने का आरोप, बच्चे से लगवाता है पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

Related Articles

Leave a Reply