छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ : कृष्णा सॉल्वेंट राइस मिल में भीषण आग से मचा हड़कंप, लाखों का हुआ नुकसान

रायगढ़। शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र के कृष्णा सॉल्वेंट राइस मिल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया। घटना के बाद मौके पर जुटमिल पुलिस की टीम भी मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

बता दें कि शुरुआती जांच के बाद लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, लेकिन गनीमत रही की आग की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। आग किस वजह से लगी इसका कारण फिलहाल अज्ञात है।

See also  बलौदाबाजार में स्कूल गेट गिरने से मासूम की मौत लापरवाही पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Reply